मंडलकारा में बंद बंदियों का किया जा रहा है वैक्सीनेशन

किशनगंज। डीएम आदित्य प्रकाश के निर्देश पर स्थानीय मंडल कारा में बंद बंदियों को कोरोना से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:59 PM (IST)
मंडलकारा में बंद बंदियों का  किया जा रहा है वैक्सीनेशन
मंडलकारा में बंद बंदियों का किया जा रहा है वैक्सीनेशन

किशनगंज। डीएम आदित्य प्रकाश के निर्देश पर स्थानीय मंडल कारा में बंद बंदियों को कोरोना से बचाव का टीका दिया जा रहा है। अब तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से मंडलकारा में बंद कुल 613 बंदियों में से 214 बंदियों को प्रथम डोज का टीका लगाया गया है। बहुत जल्द शेष बंदियों का भी टीकाकरण किया जाएगा।

इस संबंध में जेल अधीक्षक निरंजन कुमार पंडित ने बताया कि बंदियों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा कई कारगर कदम उठाए गए हैं। बंदियों को पौष्टिक आहार भी मुहैया कराया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जेल प्रशासन के द्वारा पुख्ता तैयारी की गई है। सभी कर्मचारियों और बंदियों की लगातार स्वास्थ्य जांच किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी