जरूरतमंदों के बीच किया गया मास्क वितरण

किशनगंज। कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के द्वारा मास्क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 06:16 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच किया गया मास्क वितरण
जरूरतमंदों के बीच किया गया मास्क वितरण

किशनगंज। कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के द्वारा मास्क का वितरण शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जदयू नेता विजय झा ने हॉस्पिटल चौक के समीप आमजनों के बीच मास्क का वितरण किया। विजय झा लगातार घूम-घूमकर लोगों को इस महामारी से बचाव की जानकारी दे रहे हैं और जरूरतमंदों के बीच मास्क का वितरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को रोककर उन्होंने मास्क का वितरण किया। साथ ही लोगों को मास्क लगाकर घरों से निकलने और साबुन से लगातार हाथ धोने एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी