सरपंच के निधन से शोक

किशनगंज। प्रखंड के डेरामारी पंचायत के सरपंच नगमी जहांआरा का शुक्रवार को निधन हो गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)
सरपंच के निधन से शोक
सरपंच के निधन से शोक

किशनगंज। प्रखंड के डेरामारी पंचायत के सरपंच नगमी जहांआरा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सरपंच संघ ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सरपंच नगमी जहांआरा अपने घर में चक्कर खाकर गिर गईं थीं। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी। परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।

सरपंच के निधन पर विधायक मुजाहिद आलम, जिप अध्यक्ष फरहत फातमा, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सरवर आलम, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष तनवीर कमाल, सरपंच अंसार आलम, रूपलाल सिंह, सुजय रंजन घोष, हाजी जलालोद्दीन, निशात मुजफ्फर, आफाक आलम, मानिक चंद, शफी परवाना, बहादुर यादव, डेरामारी पंचायत के मुखिया मुख्तार आलम आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी