22.46 लाख से निर्मित शौचालय का हुआ शिलान्यास

संवाद सूत्र बहादुरगंज (किशनगंज) स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बहादुरगंज नगर पंचायत मुख्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:33 PM (IST)
22.46 लाख से निर्मित शौचालय का हुआ शिलान्यास
22.46 लाख से निर्मित शौचालय का हुआ शिलान्यास

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बहादुरगंज नगर पंचायत मुख्यालय के दो अलग-अलग जगहों पर 22.46 लाख की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया। इसका उद्घाटन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक अंजार नईमी व नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि किशोर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास, पुलिस इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, थानाध्यक्ष संजय कुमार, उप मुख्य पार्षद मु. सफरूल सहित अधिकांश नगर पार्षद व नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

बहादुरगंज नगर पंचायत मुख्यालय के सार्वजनिक स्थल में पहले शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से आमजनों को विशेष परिस्थिति में शौचालय या शौच जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर महिलाओं को ऐसी स्थिति में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता था। नगर पंचायत मुख्य पार्षद सुमित्रा देवी की पहल पर स्वच्छ भारत मिशन आंतरिक मद से विभागीय स्तर पर रजिस्ट्री आफिस में 14 लाख 98 हजार की लागत से चार महिला व चार पुरुष शौचालय का निर्माण करवाया गया। दूसरा थाना परिसर में 7 लाख 48 हजार की लागत से दो महिला व दो पुरुष हेतु शौचालय का निर्माण करवाया गया। इन दोनों सार्वजनिक शौचालय निर्माण होने से बहुत हद तक बाहर से आने वाले आमजनों को विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने की सुविधा मिल जाएगी। शिलान्यास के दौरान विधायक अंजार नईमी ने कहा कि इन शौचालय के निर्माण से आमजनों को कुछ हद तक सुविधा अवश्य मिल जायेगी। लेकिन अभी भी नगर पंचायत मुख्यालय के अन्य जगहों पर भी ऐसे शौचालय निर्माण किये जाने की आवश्यकता है। ताकि लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस मौके पर नगर पार्षद मुर्तजा अनवर राही,राजीव कुमार सिन्हा, संजय भारती, नगर पार्षद प्रतिनिधि बदरूल हुदा, प्रिस आजम सहित अधिकांश पार्षद व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी