टीम ने किया फसल क्षति का आकलन

संवाद सहयोगी किशनगंज कृषि विभाग पटना द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अंतर्गत जिलाधिकारी डा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:21 PM (IST)
टीम ने किया फसल क्षति का आकलन
टीम ने किया फसल क्षति का आकलन

संवाद सहयोगी, किशनगंज : कृषि विभाग पटना द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अंतर्गत जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश द्वारा सभी प्रखंड में अत्यधिक वर्षापात और बाढ़ आदि से हुए फसल क्षति का वास्तविक आकलन करने के लिए वरीय पदाधिकारियों का टीम गठन कर फसल क्षति का आकलन करवाया गया। गठित टीम के पदाधिकारियों द्वारा अपने आवंटित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भौतिक रूप से जाकर खेतों को देखा गया। प्रभावित कृषकों से संपर्क स्थापित कर फसल क्षति का वास्तविक आकलन किया गया।

ताकि किसानों को राहत और सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश को समर्पित किया जा सके। इसी के तहत किशनगंज प्रखंड में डीसीएलआर मो. आफाक अहमद, बहादुरगंज प्रखंड में एसडीसी विकास कुमार, ठाकुरगंज प्रखंड में अपर अनुमंडलाधिकारी साकेत सुमन सौरव, कोचाधामन प्रखंड मे अनुमंडल पीजीआरओ अनिल कुमार दास, ,पोठिया प्रखंड में एसडीसी मंजूर आलम, टेढ़ागांछ प्रखंड में डीटीओ रमाशंकर और दिघलबैंक प्रखंड में एसडीसी रंजीत कुमार ने फसल क्षति के आकलन किए। किसानों से संपर्क स्थापित कर खेत का निरीक्षण करने के अलावा संबंधित कृषि समन्वयक और अन्य कर्मियों के साथ बैठक किए।

chat bot
आपका साथी