बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शुरू हुआ सामुदायिक किचन

संवाद सूत्र, टेढ़़ागाछ (किशनगंज): टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आई बाढ़ के का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:52 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शुरू हुआ सामुदायिक किचन
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शुरू हुआ सामुदायिक किचन

संवाद सूत्र, टेढ़़ागाछ (किशनगंज): टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आई बाढ़ के कारण दर्जनों परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं। जिनके भोजन के लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था मटियारी, भोरहा, चिल्हनियां पंचायत में की गई है। जहां सुबह शाम लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे लोगों का आशियाना उजड़ गया और खाने के लाले पड़ गए हैं।

अंचलाधिकारी अजय चौधरी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को भोजन से लेकर रहने के लिए राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। राहत शिविरों के देखरेख में राजस्व कर्मचारी कृष्ण मोहन राय और तारीक अहमद को लगाया गया है। वहीं बाढ़ग्रस्त इलाकों जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। बताते चलें कि मुसलाधार बारिश से आई बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों के कच्चे घर गिर गए हैं। कटाव के कारण कुछ विस्थापित हो गए हैं। ऐसे क्षेत्र का जायजा लेकर परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि ऐसे परिवार को सरकारी सहायता दी जा सके।

chat bot
आपका साथी