फसल क्षति सर्वेक्षण के लिए प्रखंडवार टीम गठित

जागरण संवाददाता, किशनगंज : जिला में दो दिन पूर्व लगातार तीन दिनों तक हुई बेमौसम मुसलाधार बारिश ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:51 PM (IST)
फसल क्षति सर्वेक्षण के लिए प्रखंडवार टीम गठित
फसल क्षति सर्वेक्षण के लिए प्रखंडवार टीम गठित

जागरण संवाददाता, किशनगंज : जिला में दो दिन पूर्व लगातार तीन दिनों तक हुई बेमौसम मुसलाधार बारिश ने किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। बारिश के कारण बाढ़ जैसी हालात उत्पन्न हो गई और कई निचले इलाके में खेत में लगे धान सहित अन्य फसल को बर्बाद हो गए। बाढ़ और बारिश में सबसे अधिक नुकसान किसानों को ही पहुंचा। ऐसे बर्बाद फसलों की जानकारी एकत्रित करने के लिए डीएम के निर्देश पर प्रखंडवार सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए डीएम डा. आदित्य प्रकाश ने प्रखंडवार पदाधिकारी नियुक्त कर टीम गठित की है।

गठित टीम शनिवार को संबंधित प्रखंड जाकर क्षेत्र के फसल नुकसान का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौपेंगे। जिस आधार पर किसानों को फसल मुआवजा मिलेगा। सर्वेक्षण के लिए टेढ़ागाछ प्रखंड में जिला परिवहन पदाधिकारी रामाशंकर, पोठिया प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता मु. मंजूर आलम, किशनगंज प्रखंड के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता मु. अफाक अहमद, कोचाधामन प्रखंड के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार दास, बहादुरगंज प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार, दिघलबैंक प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता रंजीत कुमार और ठाकुरगंज प्रखंड के लिए अपर अनुमंडल पदाधिकारी साकेत सुमन सौरभ को नियुक्त किया गया है। इन पदाधिकारियों के साथ टीम में संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी साथ रहेंगे। सर्वेक्षण में बाढ़ और बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान को देखकर उसकी तस्वीर भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी