दुर्गा पूजा पंडालों में शिविर लगाकर 923 लोगों को दी गई वैक्सीन

किशनगंज। दुर्गा पूजा के दौरान मुख्य पंडाल और महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:32 PM (IST)
दुर्गा पूजा पंडालों में शिविर लगाकर 923 लोगों को दी गई वैक्सीन
दुर्गा पूजा पंडालों में शिविर लगाकर 923 लोगों को दी गई वैक्सीन

किशनगंज। दुर्गा पूजा के दौरान मुख्य पंडाल और महत्वपूर्ण स्थानों पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया टीकाकरण अभियान सफल रहा। यह जानकारी शनिवार को सिविल सर्जन डा. श्रीनंदन ने दी।

उन्होंने बताया कि पूजा-पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना व दर्शन करने के साथ कुल 923 व्यक्तियों ने कोविड -19 का टीका भी लिया। पूजा के दौरान 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित विशेष शिविर सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक संचालित किया गया था। अब लोगों को लग रहा कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है। यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है। दीपावली और छठ पूजा का पर्व करीब आने से अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की आवाजाही भी बढ़ चुकी है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जांच प्रक्रिया के दायरे को और भी बढ़ाया गया है। स्टेशन पर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की जांच करने के बाद ही, स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन, कई लोग निजी गाड़ियों से भी अपने घर लौटेंगे। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित व उन्हें जांच के लिए जागरूक करने के लिए आशा को जिम्मेदारी दी गयी है। जिले में अब तक कुल 8.67 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी