आठ वर्षो से आरसीसी पुल है ध्वस्त, आवागमन में हो रही परेशानी

किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के हवाकोल पंचायत अंतर्गत गोढि़या हाट स्थित ध्वस्त आरसीसी पुल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:43 PM (IST)
आठ वर्षो से आरसीसी पुल है ध्वस्त, आवागमन में हो रही परेशानी
आठ वर्षो से आरसीसी पुल है ध्वस्त, आवागमन में हो रही परेशानी

किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के हवाकोल पंचायत अंतर्गत गोढि़या हाट स्थित ध्वस्त आरसीसी पुल से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। आठ वर्षों से यह पुल ध्वस्त है। आसपास के दर्जनों गांव के लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले आठ वर्षों से यह पुल ऐसी स्थिति में है जबकि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को कई बार ध्वस्त पुल होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया गया लेकिन किसी ने अब तक सुधि नहीं ली।

पुल के निकट में ही मध्य विद्यालय बोगलाहागी है। जहां दोनों तरफ से स्कूली छात्र-छात्राएं का भी आगमन हुआ करता है। फिर भी ना तो प्रशासन का ध्यान इस ओर है ना ही जनप्रतिनिधि का समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञात हो कि गोढि़या हाट होने के कारण आसपास के दर्जनों गांव से लोगों का आना जाना भी है। वहीं हवाकोल एवं झाला धवेली, चिल्हनियां, मटियारी पंचायतों के लगभग दस हजार लोगों की आबादी ध्वस्त पुल से प्रभावित है। जानकारी के अनुसार दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन इसी रास्ते से हुआ करता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी