पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

किशनगंज। टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित ऐतिहासिक स्थल बेणूगढ़ किला म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:00 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

किशनगंज। टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित ऐतिहासिक स्थल बेणूगढ़ किला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के अध्यक्ष रहे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री देव मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता एक लोकप्रिय नेता थे, वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को ही महत्व दिया। मौके पर मंडल महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बसंत सिन्हा, बूथ अध्यक्ष हरि यादव, रमेश सिन्हा, युवा उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार दास, मंडल मंत्री शिव नरायण सिंह, आनंद मोहन सिंह भागवत सिन्हा, कमल कुमार, कन्हैया कुमार, मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।--------

जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

फोटो- 25 केएसएन 06

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज): पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती भाजपा मंडल कार्यालय जुरैल में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा सदस्यों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किये।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उसे निज जीवन पर उतारने पर जोर दिया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष गोव‌र्द्धन सिंह भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर विचार रखे। समाज के शुभचितक के निजी जीवन से लोगों को सीख लेने की बात कही। इस मौके पर रामकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, कामेश कुमार, नंदन सिंह, रमेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सर्वेश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी