विलासिता व विपन्नता है मानवता के शत्रु

किशनगंज। आनंद मार्ग प्रचारक संघ जिला इकाई किशनगंज द्वारा नगर के भीमवालिश स्थित आनंदमार्ग जा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM (IST)
विलासिता व विपन्नता है मानवता के शत्रु
विलासिता व विपन्नता है मानवता के शत्रु

किशनगंज। आनंद मार्ग प्रचारक संघ जिला इकाई किशनगंज द्वारा नगर के भीमवालिश स्थित आनंदमार्ग जागृति स्कूल में तीन दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम संपन्न हुआ। सेमिनार के अंतिम दिन आनंदमार्ग के संस्थापक श्री आनंदमूर्ति के तैलीय चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया गया। त्रिदिवसीय धर्म सम्मेलन के तीसरे दिन ठाकुरगंज नगर व उसके आसपास के आनंद मार्गी प्रवचन का मानसिक व आध्यात्मिक लाभ लिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा नाम केवलम के तीन घंटे के अखंड संकी‌र्त्तन से हुआ। इसके बाद आनंदमार्गियों ने प्रभात संगीत, साधना, योगासन, पा†जन्य, ईश्वर प्रणिधान आदि गतिविधि की। इस दौरान प्रशिक्षक के तौर पर पूर्व प्राचार्य, डिग्री कालेज आनंदनगर (पुरुलिया) आचार्य देवोत्मानन्द अवधुत ने कहा कि विलासिता और विपन्नता दोनों ही मानवता के शत्रु हैं। विलासिता में मनुष्य भोग के पंक में फंसकर जड़ बन जाता है। वहीं विपन्न मनुष्य न्यूनतम आवश्यकता की पूर्ति के भाग दौड़ में अपना जीवन का बहुमूल्य समय लगा देता है। उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग एक अध्यात्मिक आंदोलन है। आत्ममोक्ष और जगत के हित को लक्ष्य मानकर चलने वाले को अध्यात्मिक दर्शन के साथ ही सामाजिक आर्थिक सिद्धांत को साथ साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली हुई विषमता, गरीबी, शोषण और अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने के लिए प्रगतिशील उपयोगी तत्व बहुत ही सुंदर साधन हैं। हर क्षमताओं का अधिकतम उपयोग और विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा समाज में फैली हुई विषमता को दूर करना संभव है। इस दौरान आनंदमार्गियों ने ललित मार्मिक नृत्य, कौशिकी नृत्य प्रदर्शन तथा नटराज तांडव नृत्य भी किए। इस दौरान नारायण सेवा के तहत सभी आगुंतकों को भोजन कराया गया। इस मौके पर आचार्य लीलाधिशानंद अवधुत, जिला भुक्ति प्रधान सुमन भारती, बज्रमोहन सिंह, विधानाथ यादव, रंजीत सरकार, प्रकाश मंडल, कुंदन गुप्ता, अमोद साह, नीरज यादव, पुर्णिमा देवी, मंगला देवी, सरस्वती देवी, तारामणि महतो आदि सहित बड़ी संख्या में आनंदमार्गी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी