चांद दिखा, घरों में अदा करेंगे ईद की नमाज

किशनगंज। गुरुवार की शाम को चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:54 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:56 AM (IST)
चांद दिखा, घरों में अदा करेंगे ईद की नमाज
चांद दिखा, घरों में अदा करेंगे ईद की नमाज

किशनगंज। गुरुवार की शाम को चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। बच्चे, जवान व बुजुर्ग सभी ने चांद का दीदार किया। शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर लोग तैयारी में जुट गए। लॉकडाउन के चलते ईदगाहों में नमाज अदा नहीं होगी। इसलिए लोग घरों पर ही नमाज अदा करेंगे। रोजेदारों ने गुरुवार को आखिरी रोजा रखा। चांद देखते ही मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत जनता कन्हैयाबाड़ी की ओर से शुक्रवार को ईद मनाए जाने की घोषणा की। गुरुवार की शाम लोगों ने एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद के साथ ईद की मुबारकबाद देकर नम आंखों से रमजान माह को अलविदा कहा। मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत जनता कन्हैयाबाड़ी में पिछले दस दिनों से एतेकाफ में बैठे रोजेदारों को फूल माला पहनाकर सम्मानित कर भारत से कोरोना बीमारी के खात्मे के लिए दुआ खैर किया गया। ईद पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों रही चहल-पहल

किशनगंज । कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का गुरुवार को नौवां दिन था। लॉकडाउन से कारण ईद की तैयारियों में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों के अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार बंद रहने के दौरान लोगों को खरीददारी में काफी परेशानी हुई। खासकर कपड़े व जूते-चप्पलों आदि की दुकानें बंद रहने से लोगों के चेहरों पर मायुसी देखने को मिली।

गुरुवार को निर्धारित समय पर जरूरी सामान की दुकान खुलते ही लोग खरीदारी के लिए जुटने लगे। सुबह सात बजे से लॉकडाउन के दौरान बाजार में चहल पहल बढ़ गई। फलों व सेवइयों की दुकानों पर भीड़ दिखी। इस दौरान बाजार की अधिकांश दुकानों के बंद रहने के बावजूद सड़कों पर काफी चहल पहल देखने को मिली। दोपहर होते ही बाजार में गश्ती वाहनों को देख लोग अपने घरों की ओर जाते दिखे। दूर दराज से आए लोग हल्की फुल्की खरीददारी करने के साथ वापस लौटते नजर आए। इस दौरान बाजार गश्ती में निकले एसडीएम शाहनवाज अख्तर नियाजी ने सड़कों पर चहल पहल देख चौक-चौराहों पर रूक कर माइकिग कर लोगों से जल्द खरीदारी कर लॉकडाउन के पालन करने की अपील करते नजर आए। इस बार ईद पर्व में लॉकडाउन के कारण बाजार में बंद रहने से उत्साह कम है लेकिन लोग सादगी इसे ईद पर्व मनाने की बात कह रहे थे। वहीं शहर के कुछ लोग सीमावर्ती बंगाल के रामपुर व पांजीपाड़ा में खरीदारी करने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी