नगर में जरूरतमंदों के बीच मास्कों का किया गया वितरण

किशनगंज। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत ठाकुरगंज द्वारा नगर क्षे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:15 AM (IST)
नगर में जरूरतमंदों के बीच मास्कों का किया गया वितरण
नगर में जरूरतमंदों के बीच मास्कों का किया गया वितरण

किशनगंज। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत ठाकुरगंज द्वारा नगर क्षेत्र में अब तक कुल 450 जरूरतमंदों के बीच मास्क का वितरण किया गया।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने बताया कि नगर के कई इलाको में मास्क का वितरण किया गया, जिसमें ठेला चालकों, रिक्शा चालकों, वेंडर दुकानदारों,सफाई कर्मियों के साथ-साथ घरों में भी मास्क का वितरण किया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रोत्साहित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा मास्क का वितरण किया जा रहा है।सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत के पास उपलब्ध 15 वीं वित्त आयोग के अनुदान मद की राशि से जरूरतमंद नगरवासियों के बीच मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।वहीं इस दौरान नगर क्षेत्र के सभी सार्वजनिक व सरकारी संस्थानों तथा नगर के दुकानों व घरों को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।नगर में साफ सफाई समेत फागिग के तहत मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी जारी है।आगामी मॉनसून को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न टोले के नालों की ओढ़ाई भी की जा रही हैं।वहीं नपं के अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि ठाकुरगंज शहर के हॉकरों, सड़क किनारे लगाने वाले दूकानदारों के बीच मास्क का वितरण किया गया।इसके अलावे स्लम बस्तियों में भी मास्क का वितरण किया गया।स्लम वस्तियों के प्रत्येक घरों में अधिक से अधिक 06 मास्क का वितरण किया जा रहा है।अब तक 450 परिवारों के बीच मास्क का वितरण किया गया ।उन्होंने कहा कि जो जरूरतमंद अपने पैसे से माक्स नहीं खरीद सकते, वैसे लोगों को भी मास्क मुहैया करवाया जायेगा। इस कार्य के लिए सभी वार्ड पार्षद तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।नपं सभी मोहल्ले, गली को पूर्णता सैनिटाइजेशन करने का कार्य युद्धस्तर पर की जा रही है। साफ-सफाई अभियान को भी गति जा रही है ताकि नगरवासियों को इस महामारी के खतरे से बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी