धान खरीद का लक्ष्य हुआ दोगुना तो हांफने लगा विभाग

किशनगंज। एक तरफ किसान के पास बेचने को धान नहीं है दूसरी तरफ खरीदारी का लक्ष्य दोगुना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 11:58 PM (IST)
धान खरीद का लक्ष्य हुआ दोगुना तो हांफने लगा विभाग
धान खरीद का लक्ष्य हुआ दोगुना तो हांफने लगा विभाग

किशनगंज। एक तरफ किसान के पास बेचने को धान नहीं है, दूसरी तरफ खरीदारी का लक्ष्य दोगुना कर दिया गया है। लक्ष्य दोगुना होते ही सहकारिता विभाग हांफने लगा है। धान खरीदारी के लिए समय भी बहुत ज्यादा नहीं है। अब तक महज 17 फीसद धान की खरीदारी हो पाई है।

राज्य सरकार ने जिले को 60 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदारी का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के मुकाबले 120 पैक्स व सात व्यापार मंडलों के द्वारा 10,415 मीट्रिक धान ही खरीदा गया है। धान खरीद की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है। बमुश्किल किसी-किसी पैक्स में किसान पहुंच रहे हैं। इस कारण लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन लग रहा है।

धान की बिक्री बढ़ाने के लिए किसान सलाहकार किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं। जिले में कुल 1361 किसानों ने पैक्स और व्यापार मंडलों में अपने धान बेचे हैं। बहादुरगंज के रहीमोद्दीन और शशिभूषण, कोचाधामन के मु. जमाल आदि किसान बताते हैं कि उनके जैसे छोटे और मंझोले किसान तो शुरुआत में ही अपना धान बाजार में बेच चुके हैं। अगर समय से पैक्स में धान खरीद शुरू हो जाती तो किसान लाभान्वित होते। रबी फसल की बोआई और महाजन का कर्ज उतारने के लिए खुले बाजार में कम कीमत पर धान बेचना पड़ा। ---------------

कोट - 120 पैक्स और सात व्यापार मंडलों में किसानों से धान खरीदे जा रहे हैं। धान खरीद के 48 घंटे के अंदर संबंधित किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही है। लक्ष्य 30 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 60 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। समय सीमा भी 31 जनवरी निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग का प्रयास है कि पैक्स और व्यापार मंडलों के जरिये अधिक से अधिक धान की खरीद हो।

- आनंद कुमार चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, किशनगंज ।

---------------- किसानों द्वारा बेचे गए धान का विवरण

प्रखंड ---- धान खरीद (मीट्रिक टन में) --- किसानों बहादुरगंज --- 1450.5 -- 225 दिघलबैंक --- 1345.82 -- 169 किशनगंज --- 1226.5 -- 147 कोचाधामन --- 2198.2 -- 257 पोठिया --- 1955.8 -- 249 टेढ़ागाछ --- 823 -- 101 ठाकुरगंज --- 1422.17 -- 213

chat bot
आपका साथी