अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने दिया पहला अ‌र्घ्य

किशनगंज। चार दिनों तक चलने वाली चैती छठ अनुष्ठान के तीसरे दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:20 PM (IST)
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को 
छठव्रतियों ने दिया पहला अ‌र्घ्य
अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने दिया पहला अ‌र्घ्य

किशनगंज। चार दिनों तक चलने वाली चैती छठ अनुष्ठान के तीसरे दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अ‌र्घ्य दिया। छठ को लेकर लोगों ने कोविड नियमों के पालन को लेकर अपने-अपने घरों में कुंड बनाकर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिए। रविवार की सुबह से ही कई गली मोहल्लों में चैती छठ पर्व को लेकर गीत के बोल गूंजने से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। शाम को छठ व्रतियों ने कुंड में उतर भगवान भास्कर को श्रद्धा पूर्वक जल अर्पित कर तीसरे दिन के अनुष्ठान को पूरा किया। इससे पहले शुक्रवार से शुरू अनुष्ठान को गंगा स्नान के बाद छठ व्रतियों ने कद्दू भात के प्रसाद ग्रहण कर अनुष्ठान को शुरू किया। शनिवार देर शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रतियों ने निर्जला व्रत रखते हुए रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ पारण कर छठ व्रती अनुष्ठान को पूरा करेंगी।

chat bot
आपका साथी