मोमबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पर देर शाम तक हुआ मतदान

किशनगंज। चौथे चरण में किशनगंज प्रखंड में बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। 10 पंचायत में मतदान के लिए 150 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:50 PM (IST)
मोमबत्ती जलाकर मतदान केंद्र 
पर देर शाम तक हुआ मतदान
मोमबत्ती जलाकर मतदान केंद्र पर देर शाम तक हुआ मतदान

किशनगंज। चौथे चरण में किशनगंज प्रखंड में बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। 10 पंचायत में मतदान के लिए 150 मतदान केंद्र बनाए गए थे। बारिश के दौरान भी लोगों में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। कुछ लोग रेनकोट पहनकर तो कुछ लोग छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किए। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान निर्धारित समय पांच बजे के बाद तक चलता रहा। कहीं मोमबत्ती तो कही बल्ब जलाकर देर शाम में मतदान कार्य संपन्न किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान हुआ।

इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी अधिकारी लगातार सभी बूथों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। जानकारी के अनुसार कुछ छिट-फूट जगहों को छोड़कर सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। कहीं से भी कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली। शुरुआती दौर में कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आई जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। सुबह में मतदान की रफ्तार धीमी रही लेकिन समय बढ़ते-बढ़ते मतदान की रफ्तार भी तेज हो गई। दिन भर सभी वरीय अधिकारी, जोनल टीम आदि भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करते रहे। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए थे तथा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध थे।

मतदान केंद्र में जमा रहा पानी फिर भी नहीं टूटा मतदाताओं का हौंसला::

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवा काशिपुर के मतदान केंद्र संख्या 22 के प्रांगण में पानी लगा था। जिससे लोगों को मतदान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मतदान केंद्र प्रांगण में पानी रहने के बावजूद मतदाताओं के हौसले नहीं टूटे एवं सभी ने जमकर मतदान किया। वहीं शाम में अंधेरा होने के बाद कहीं पर मोमबत्ती तो कहीं बल्ब जलाकर लोगों ने मतदान किया। बेलवा के बूथ संख्या 20 में रात होने के बाद भी लोगों ने बल्ब जलाकर मतदान किया। वहीं सिघिया के बूथ संख्या 44 में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर लोगों ने अपना मतदान किया।

chat bot
आपका साथी