टेढ़ागाछ प्रखंड की 12 पंचायतों में आज होगा मतदान

संवाद सहयोगी किशनगंज पंचायत चुनाव को लेकर जिला में सात चरणों में मतदान की तिथि निर्धारि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:58 PM (IST)
टेढ़ागाछ प्रखंड की 12 पंचायतों में आज होगा मतदान
टेढ़ागाछ प्रखंड की 12 पंचायतों में आज होगा मतदान

संवाद सहयोगी, किशनगंज : पंचायत चुनाव को लेकर जिला में सात चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित है। इस चुनाव में छह पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच और ग्राम कचहरी पंच के पद पर चुनाव होने हैं।

पांचवें चरण में टेढ़ागाछ प्रखंड का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए सभी पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट (पीसीसीपी), पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को टेढ़ागाछ प्रखंड परिसर से मतदान के लिए शनिवार को रवाना किया गया। यह बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि मतदान 24 अक्टूबर को सुबह सात बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक चलेगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। टेढ़ागाछ प्रखंड के 12 पंचायतों में 169 मतदान केंद्र हैं। इनमें तीन सहायक मतदान केंद्र हैं। मतदान के लिए कुल 126 पीसीसीपी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक पंचायत पर दो के आधार पर सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। रिजर्व इवीएम का रख-रखाव, बार्डर सिलिग, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य कार्यों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। पांचवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष ,अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना किए गए हैं। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन कार्यालय में की गई है। जिसका दूरभाष संख्या 06456-222090 है। हंटिग लाइन 06456-222092, 06456-222094, 06456-222095, 06456-222096 भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त लोगों के लिए चुनाव संबंधित जानकारी, सुझाव हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06456-222080, 06456-222081, 06456-222082, 06456-222083, 06456-222084 है। इसी प्रकार टेढ़ागछ प्रखंड में प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष सुबह छह बजे से लेकर आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा। इसके उपरांत पीसीसीपी और मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के लिए प्रस्थान किए।

chat bot
आपका साथी