पोठिया प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, मतदान आज

मतदान स्वछ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश के निर्देशन में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:24 PM (IST)
पोठिया प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, मतदान आज
पोठिया प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, मतदान आज

संवाद सहयोगी, किशनगंज : पोठिया प्रखंड में पंचायत चुनाव के तहत छह पदों के लिए मतदान होंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच और ग्राम कचहरी पंच के पद हैं। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश के निर्देशन में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मतदान के लिए सभी गस्ती सह संग्रहण दल (पीसीसीपी), पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को डीएम के निर्देशानुसार ब्रीफिग करते हुए पोठिया प्रखंड परिसर से मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया। मौके पर डीडीसी मनन राम ने सभी पदाधिकारियों को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराने हेतु गंभीरतापूर्वक दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रखंड पोठिया में मतदान 29 नवंबर को सुबह सात बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक चलेगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था के लिए सभी पेट्रोलिग कम कलेक्टिग पार्टी के मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को बूथ के लिए रवाना किया गया। पोठिया के कुल 22 पंचायतों में 309 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 174 पीसीसीपी प्रखंड में नियुक्त किए गए। प्रत्येक पंचायत में दो के आधार पर कुल 44 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 23 जोनल और 12 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। कुल 274 भवन में मतदान केंद्र स्थित हैं।

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष और प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना आपदा प्रबंधन कार्यालय में की गई है। जिसका दूरभाष संख्या 06456-222090 है। हंटिग लाइन 06456-222092, 06456-222094, 06456-222095, 06456-222096 भी उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त आमजनों के लिए चुनाव से संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जिसका दूरभाष संख्या 06456-222080, 06456-222081, 06456-222082, 06456-222083, 06456-222084 है। इसी प्रकार पोठिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। त्रिपुरारी पाठक को प्रभारी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इनका दूरभाष संख्या 9472084147 है। इसके अतिरिक्त 9473427370 और 9142121105 भी कार्यरत रहेंगे। साथ ही निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पोठिया निश्चल प्रेम के दूरभाष पर भी जानकारी दी जा सकती है।अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-222400 है तथा आपूर्ति पदाधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 8210963608 है। यह नियंत्रण कक्ष सुबह छह बजे से लेकर आयोग को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी