पोठिया प्रखंड की 22 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट

पोठिया प्रखंड में नवम चरण में सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:51 PM (IST)
पोठिया प्रखंड की 22 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट
पोठिया प्रखंड की 22 पंचायतों में आज डाले जाएंगे वोट

संवाद सूत्र, पहाड़कट्टा (किशनगंज): पोठिया प्रखंड में नवम चरण में सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के 22 पंचायतों को 44 सेक्टर में बांटा गया है। सभी 22 पंचायतों में 309 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

एक लाख 85 हजार 883 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2318 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर तथा सरपंच एवं पंच के लिए बैलेट पर मुहर लगा कर करेंगे। निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान कर्मियों की निगरानी एवं मतदान के दौरान गड़बड़ी की सूचना के लिए प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। मालूम हो कि प्रखंड की 22 पंचायतों में आज चुनाव होना है। जिसमें विभिन्न पदों के लिए दो हजार 2318 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। पोठिया प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए तीन, मुखिया पद के लिए 22, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 22, पंचायत समिति सदस्य के लिए 30, वार्ड सदस्य के लिए 305 तथा पंच सदस्य के लिए 305 पदों के लिए चुनाव होगा। जिसमें नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो वार्ड सदस्य तथा 40 पंच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।इस प्रकार विभिन्न पदों के लिए 645 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के सब से अधिक मतदाता बुधरा पंचायत में 9203 मतदाता है। जबकि सबसे कम भोटाथाना पंचायत जहां सात हजार 85 मतदाता है।

chat bot
आपका साथी