नेहरू ने देश की उन्नति के लिए काम किया

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : नगर पंचायत ठाकुरगंज अवस्थित भातढाला पार्क में रविवार को कला एवं सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM (IST)
नेहरू ने देश की उन्नति के लिए काम किया
नेहरू ने देश की उन्नति के लिए काम किया

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : नगर पंचायत ठाकुरगंज अवस्थित भातढाला पार्क में रविवार को कला एवं संस्कृति मंच, ठाकुरगंज द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती बाल मनाई गई। इस दौरान जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के द्वारा राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2020-21 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

भातढाला पोखर में गत छठ पूजा महोत्सव में जल एवं पर्यावरण संरक्षण में प्रशंसनीय भूमिका निर्वहन के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रक्षेत्र किशनगंज व नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम योगदान देने के लिए नगर पंचायत के सुपरवाइजर मंजीत सिंह तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए राज नारायण सिंह को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के तुरंत बाद ही देश के विभाजन पर जो स्थिति उत्पन्न हुई उसे सामान्य बनाने में पंडित जवाहरलाल नेहरू का बड़ा योगदान था। बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध पंडित नेहरू ने देश की उन्नति के लिए काफी काम किए। जवाहर नवोदय विद्यालय का विचार भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी द्वारा कल्पना की गई थी। पंडित नेहरू के नाम से देश के सभी जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई। आज पूर तमिलनाडु राज्य को छोड़करे भारत में कुल 661 नवोदय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ आवासीय स्कूल प्रणाली के समकक्ष शिक्षा दी जाती हैं। इस कार्यक्रम में जयदीप बनर्जी ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। उक्त कार्यक्रम को सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान एवं थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने भी संबोधित कर बच्चों एवं आयोजक सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर सीओ ओमप्रकाश भगत, मंच के अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, समाजसेवी पन्ना सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद गोपीचंद उरांव, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह व खालिक अंसारी, ई. शेखर चंद्र अग्रवाल, विनय मैत्र, राजेश जैन, महेश सिंह, जहांगीर आलम, अर्जुन पासवान, दीनानाथ पांडे, राम सोगारथ साह, बबलू यादव, मंजीत सिंह, संजय सिंहा, परमजीत मंडल, शंकर पोद्दार, सुशील जयसवाल, मुकेश गुप्ता, रमन चौधरी आदि सहित नगर के गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सम्मानित होने वाले नवोदय परीक्षा के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं:-

श्रेयोषी महाजन, अख्तरी बेगम, स्नेहा श्रीवास्तव, सागर कुमार गणेश, आयुष महतो व नन्ही खातुन। सम्मानित होने वाले राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में नाहिद रजा, फिरदौसी, तापस कुमार सिंह, आयुष प्रियदर्शी, रीना कुमारी, नीतीश कुमार, मंजू कुमारी, पिकी कुमारी, सूरज कुमार, गणेश व काजल कुमारी।

chat bot
आपका साथी