स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस

किशनगंज। प्रखंड के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालय सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालयो में गुरुवार को पूर्व प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:11 AM (IST)
स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस
स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस

किशनगंज। प्रखंड के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालय सहित उत्क्रमित मध्य विद्यालयो में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर फूल माला डालकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। तदुपरांत उनका जीवन गाथा बच्चों को बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंधर्वडांगा, तालगाछ, टप्पू, हरूवाडांगा, दिघलबैंक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्धनडांगी में बाल दिवस धूमधाम से बच्चों ने मनाया।,

प्रधान शिक्षक अहसन जफर माहिर ने बताया कि नेहरू जी को बच्चों के प्रति गहरा लगाव था। वे हमेशा बच्चों के लिए खड़े रहते थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुई थी।जिस कारण उनका प्रति वर्ष 14 नवंबर को जन्मदिन मनाया जाता है। वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वे हमेशा कहा करते थे कि बच्चे राष्ट्र निर्माता हैं। इन्हें अच्छी शिक्षा दें, बच्चे भी इन्हें चाचाजी कहकर पुकारते थे।वहीं विद्यालयों में कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें नाटक, भाषण प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस सहित अन्य कार्यक्रम किए गए। मौके पर शिक्षक ब्रहमदेव प्रसाद, नाहिदा बेगम, झूमि कुमारी, डेजी रानी, फरहा देवा, नूतन देवी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी