लीड -पोठिया प्रखंड में 70.49 फीसद मतदान, महिलाएं रहीं आगे

संवाद सहयोगी किशनगंज पोठिया प्रखंड के सभी 309 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शुरू हुअ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:17 PM (IST)
लीड   -पोठिया प्रखंड में 70.49 फीसद मतदान, महिलाएं रहीं आगे
लीड -पोठिया प्रखंड में 70.49 फीसद मतदान, महिलाएं रहीं आगे

संवाद सहयोगी, किशनगंज : पोठिया प्रखंड के सभी 309 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान देर शाम तल चला। हल्की ठंड के बावजूद वोटर सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे। सात बजे मतदान शुरू होते ही लोग मतदान केंद्र परिसर में कतार में खड़े हो गए। कई मतदान केंद्र पर लंबी-लंबी कतार में खड़े होकर लोग वोटिग करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। शाम पांच बजे तक 70.49 फीसद मतदान हुआ। वहीं देर शाम तक मतदान कार्य चलता रहा।

मतदान केंद्र परिसर सहित प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 70 से लेकर 82 साल के बुजुर्ग पुरुष और महिला भी पहुंचकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किए। सभी मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से पूर्व ही माक पोल करके दिखाया गया। शांतिपूर्ण तरीके से सभी जगहों पर मतदान संपन्न हो गया। अब एक दिसंबर को पुलिस लाइन स्थित बाजार समिति परिसर में मतगणना कार्य किया जाएगा। प्रत्याशी अब मतगणना के इंतजार में हैं आखिर किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा।

पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं ने किया मतदान::

सुबह सात बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक प्रखंड के सभी मतदान केंद्र पर 70.49 फीसद मतदान हो चुके थे। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 75.52 फीसद और पुरुष मतदाताओं की संख्या 65.46 फीसद रहे। बताते चलें कि हल्की ठंड के बीच जब सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ तो ऐसा लग रहा था मतदान की रफ्तार धीमी है। सुबह 9.00 बजे तक 14.18 फीसद मतदान हो चुके थे। सुबह 11.00 बजे तक 31.98 फीसद मतदान हुए। इसके अंतर्गत 31.13 फीसद पुरुष और 32.84 फीसद महिला मतदाता वोटिग किए। दोपहर 1.00 बजे तक 51.97 फीसद मतदान होने की सूचना मिली। इस समय 49.09 फीसद पुरुष और 55.85 फीसद महिला मतदाता अपना वोट दे चुके थे। वहीं दोपहर 3.00 बजे तक 62.41 फीसद मतदान हो गए। इस समय 56.37 फीसद पुरुष और 68.45 फीसद महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए। जबकि संध्या पांच बजे तक 70.49 फीसद मतदान होने की खबर मिली। इसके अंतर्गत 65.46 फीसद पुरुष और 75.52 फीसद महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर संध्या पांच बजे के बाद भी वोटिग के लिए मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।

--------------------

कोट के लिए: --

नवम चरण का पंचायत चुनाव पोठिया प्रखंड में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर का निरीक्षण करने के उपरांत जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर सभी पंचायतों के मतदान केंद्रों की स्थिति का समय समय पर जायजा लिए। वोटिग के फीसद बढ़ सकते हैं। संध्या पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्र पर वोटिग के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है।

- डा. आदित्य प्रकाश, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी