फरकिया में बारात में गए युवक की गोली मारकर हत्या

खगड़िया। फरकिया के सरदई में बारात देखने गए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गइ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:41 PM (IST)
फरकिया में बारात में गए युवक की गोली मारकर हत्या
फरकिया में बारात में गए युवक की गोली मारकर हत्या

खगड़िया। फरकिया के सरदई में बारात देखने गए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों ने खोजबीन आरंभ की। एक खेत में युवक का शव मिला। मृतक युवक गुलशन मुखिया गांव से बाहर मोटिया का काम करता था और लॉकडाउन के दौरान घर आया था। मृतक के पिता उमेश मुखिया ने बताया कि गांव में ही पड़ोसी से रास्ता विवाद चल रहा था। आरंभिक तौर पर इस हत्याकांड को उससे जोड़कर देखा जा रहा है।

वैसे क्षेत्र में चर्चा है कि एक शिक्षक की 15 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त शिक्षक के बगल में ही मृतक का घर है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं उस घटना से भी इस हत्याकांड का तार नहीं जुड़ा हुआ हो। अब तक स्वजन द्वारा केस दर्ज हेतु पुलिस के समक्ष बयान नहीं दिया गया है। अलौली थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम को लेकर शव को सदर अस्पताल भेजा गया है। आरंभिक तौर पर स्वजन रास्ता विवाद को लेकर हत्या बता रहे हैं। बयान दर्ज होने के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना हुआ कि गुरुवार की रात में बगल में शादी थी। बारात को खिलाने के लिए उक्त युवक खाना परोसने को गया था। देर होने पर स्वजन सोच रहे थे कि बारात में लेट हो गई होगी। जब शादी का शोरगुल बंद हो गया और युवक घर नहीं आया, तो स्वजनों को आशंका सताने लगी। खोजबीन बाद उसका शव बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी