दिनदहाड़े युवक को गोली मार किया घायल

खगड़िया । चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट व बीपी मंडल सेतु के बीच एनएच 107 पर शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM (IST)
दिनदहाड़े युवक को गोली मार किया घायल
दिनदहाड़े युवक को गोली मार किया घायल

खगड़िया । चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट व बीपी मंडल सेतु के बीच एनएच 107 पर शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद उसे रेफर कर दिया गया। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घायल युवक की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के सठमा गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक अपने जमालपुर स्थित बुढि़या टारी ससुराल से घर जा रहा था। इस दौरान सोनवर्षा घाट और डुमरी पुल के बीच सड़क पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। हमलावरों तीन की संख्या में थे। जानकारी के अनुसार गोली युवक के पंजरा में लगी है। सूचना पर एंबुलेंस से घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। महेशखूंट में एंबुलेंस खराब हो जाने के बाद प्राइवेट गाड़ी से घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। जांच में पुलिस जुट गई है। कोट

मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। गोली से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मुरारी कुमार, थानाध्यक्ष चौथम। शादीशुदा महिला को लेकर फरार संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): बेलदौर थाना के एक गांव में एक बच्चे के पिता एक शादीशुदा महिला को बहला- फुसलाकर फरार हो गया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। इस संबंध में महिला के ससुर ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर मु. निसार समेत तीन को आरोपित किया है। घटना बाद संबंधित गांव में तनाव कायम है। बेलदौर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी