योग दिवस : खगड़िया में आम और खास सभी ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोहा पट्टी स्थित अग्रसेन भवन में पतंजलि परिवार की ओर से सातवां विश्व योग दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:40 PM (IST)
योग दिवस : खगड़िया में आम और खास सभी ने किया योग
योग दिवस : खगड़िया में आम और खास सभी ने किया योग

खगड़िया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोहा पट्टी स्थित अग्रसेन भवन में पतंजलि परिवार की ओर से सातवां विश्व योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. एसके पंसारी, गायत्री शक्तिपीठ खगड़िया के ट्रस्टी मधु राज, प्रमोद केडिया, कैलाश खेड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखरम, पतंजलि की बबिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पंसारी ने कहा कि योग करने से रोग हमसे कोसों दूर रहता है। योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर प्रसाद, योग शिक्षक कृष्णा शर्मा, बालयोगी प्रणय शंकर, सुबोध कुमार गुप्ता, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुजीत बजाज, महीप जैन, पतंजलि परिवार के श्रवण गांधी, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित बजाज, कुंदन साह, पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू यादव, अनिल साह, दिनेश पोद्दार, अभिमन्यु प्रसाद, गीता आर्य आदि मौजूद थे।

इधर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी ने बताया कि मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। बंदना कुमारी ने बताया कि आगामी 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

जबकि जिला भाजपा की ओर से मंगलम विवाह भवन में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने योग के महत्व से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर श्यामसुंदर स्वर्णकार, शत्रुघ्न भगत, रवि राज सिंह राजपूत, अश्वनी सिंह, अश्वनी चौधरी, मनीष कुमार राय आदि मौजूद थे।

वहीं खगड़िया के पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने अपने आवास पर योग किया। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी