कोरोना भगाने के लिए रामधुनी यज्ञ का आयोजन

खगड़िया । पंचरासी गांव के चननदह वासा में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ संपन्न हुआ। रामधुनी यज्ञ में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:19 PM (IST)
कोरोना भगाने के लिए रामधुनी यज्ञ का आयोजन
कोरोना भगाने के लिए रामधुनी यज्ञ का आयोजन

खगड़िया । पंचरासी गांव के चननदह वासा में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ संपन्न हुआ। रामधुनी यज्ञ में छह कीर्तन मंडलियां शामिल हुई। राम नाम से 72 घंटे तक वातावरण गुंजायमान होता रहा। ग्रामीणों ने कोरोना को भगाने के लिए रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया था। इस मौके पर कलश विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु गांव का भ्रमण करते हुए भगवती स्थान के समीप तालाब में कलश विसर्जन किया। इस मौके पर आयोजक मंडली के सुबोध कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, मनोज कुमार, वचनदेव सिंह, विपिन सिंह, सोनू कुमार, बिट्टू कुमार, नीरज कुमार, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, दयानंद सिंह आदि मौजूद थे। बिहार विकास के पथ पर अग्रसर: बबलू मंडल

संवाद सूत्र, खगड़िया: जदयू जिला कार्यालय में पार्टी की बैठक शनिवार को हुई। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने पार्टी-संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शराबबंदी से समाज में अमन-चैन कायम हुआ है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन एक मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में खगड़िया लोकसभा प्रभारी रामविनय सिंह, नीलम वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष राका सहाय, बेलदौर और खगड़िया के विधान सभा प्रभारी दिलीप कुशवाहा व मनीष राय, अलौली के प्रखंड अध्यक्ष लोहा सिंह, नगर अध्यक्ष केशव कुमार, जदयू नेता दीपक सिन्हा, अरविद मोहन, सुनीत कुमार चौधरी, अमरेंद्र सिंह, सुमित कुमार सिंह, रामविलास महतो, रविद्र सिंह, जय कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद सिंह, मदन वर्मा, विकास कुमार सिंह आदि मौजूद थे। विकास दिवस को बूथ स्तर तक मनाने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी