मौसम बदलने के साथ बढ़ रहा ठंड का प्रभाव, बरतें सावधानी

मौसम बदलने के साथ अब ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:50 PM (IST)
मौसम बदलने के साथ बढ़ रहा ठंड का प्रभाव, बरतें सावधानी
मौसम बदलने के साथ बढ़ रहा ठंड का प्रभाव, बरतें सावधानी

जागरण संवाददाता, खगड़िया : मौसम बदलने के साथ अब ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। लोगों को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पर रहा है। लोग सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य रोगों का शिकार हो रहे हैं। वहीं कोरोना का भय भी सताता है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार हर सर्दी, खांसी, बुखार कोरोना नहीं होता है। मौसम में परिवर्तन के कारण अन्य वायरल इंफेक्शन के साथ सर्दी, खांसी आम बात है। ऐसे मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

----

कहते हैं चिकित्सक स्वस्तिम हास्पिटल के डा. संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। आदमी के शरीर को ठंड व गर्म दोनों का आभास होता है। वर्तमान में दिन में ठंड का आभास न के बराबर होता है बल्कि धूप में या काम के दौरान गर्मी का आभास होता है। जबकि शाम, रात व सुबह में ठंड का आभास होता है। जिससे शरीर को संतुलन बनाने में समस्या होती है। ऐसे में हल्का ठंड भी शरीर पर असर कर जाता है। यह ब्लडप्रेशर व दिल की समस्या वाले, खून की कमी वाले लोगों के लिए नुकसानदेह है। ऐसे समस्या वाले लोगों को इस मौसम में और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के कारण ब्लडप्रेशर बढ़ने व रक्त का थक्का जमने और हर्ट के सिकुड़ने की समस्या से हर्ट अटैक, ब्रेन हेम्रेज जैसी समस्या हो सकती है। वहीं ठंड के कारण एलर्जीकल समस्या मतलब सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए लोगों को ठंड से बचाव आवश्यक है। अधिक ठंड बढ़ने पर तो लोग ठंड से बचने को लेकर पूरी व्यवस्था में रहते हैं, परंतु वर्तमान समय के ठंड को हल्के में लेते हैं। जो परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए वर्तमान समय के ठंड से बचाव आवश्यक है। किसी तरह की समस्या हो तो चिकित्सकों से संपर्क करें। सर्दी खांसी के साथ अगर सांस लेने में समस्या हो, तो कोविड- 19 की जांच अवश्य कराएं।

chat bot
आपका साथी