गोगरी में बिना मास्क वाले से वसूले गए 15 सौ जुर्माने

खगड़िया । गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल के निर्देशानुसार अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह के नेत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:01 PM (IST)
गोगरी में बिना मास्क वाले से वसूले गए 15 सौ जुर्माने
गोगरी में बिना मास्क वाले से वसूले गए 15 सौ जुर्माने

खगड़िया । गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल के निर्देशानुसार अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह के नेतृत्व में गोगरी के विभिन्न इलाके में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित कर बिना मास्क पहने सड़क पर घूम रहे लोगों को रोककर उससे जुर्माना के तौर पर 50 रुपये की वसूली की गई। साथ ही उसे मास्क पहनने को लेकर प्रेरित किया गया। गोगरी थाना के निकट थाना अध्यक्ष शरत कुमार के द्वारा बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूले गए। रजिस्ट्री चौक के निकट अपर एसडीओ व कृषि समन्वयक राजकुमार सिंह ने मोटरसाइकिल चालकों और ऑटो चालकों से जुर्माना किया। जमालपुर बाजार में अधिकारियों ने दुकानों में घूम- घूम कर जायजा लिया एवं जो दुकानदार व ग्राहक मास्क नहीं पहने थे, उससे जुर्माना वसूल करते हुए मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया गया। अपर एसडीओ ने बताया कि समाचार प्रेषण तक कुल 30 मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 1500 जुर्माना की राशि वसूल की गई। आरोपित के घर कुर्की-जब्ती संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी जमालपुर नगर पंचायत क्षेत्र से दो महिला के अपहरण मामले में शुक्रवार को एक आरोपित मु. जावेद के शाहनगर स्थित घर पर गोगरी पुलिस द्वारा कुर्की जब्ती की गई। बताते चले कि 2019 में दो महिलाओं को भागने के आरोप में शाहनगर निवासी मु. जावेद व सुपौल जिले के रामनगर थाना निवासी मु. इमरान के ऊपर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपित मु. इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपित मु. जावेद फरार चल रहा है। दोनों महिला की बरामदगी भी हो चुकी है। अपहरण के इस मामले में शुक्रवार को गोगरी पुलिस ने उक्त आरोपित के घर पर कुर्की जब्ती की। गोगरी थानाध्यक्ष शरत कुमार ने कहा कि फरार आरोपित के घर कुर्की जब्ती की गई है।

chat bot
आपका साथी