उदय बने दोबारा राजद युवा जिलाध्यक्ष

खगड़िया। राजद खगड़िया के युवा जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा उदय कुमार को मनोनीत किया गया है। सप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:13 AM (IST)
उदय बने दोबारा राजद युवा जिलाध्यक्ष
उदय बने दोबारा राजद युवा जिलाध्यक्ष

खगड़िया। राजद खगड़िया के युवा जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा उदय कुमार को मनोनीत किया गया है। सपहा गांववासी उदय कुमार के राजद खगड़िया युवा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इससे पार्टी-संगठन मजबूत होगा।

युवा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन पर उदय कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, कारी सोहैब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। उदय कुमार के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव कुमार, अलौली विधायक चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, जिलाध्यक्ष कुमार रंजन, मु. शहजाद आलम ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी