सब्जी उधार नहीं देने पर पकरैल में हुई मारपीट

खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत के विदटोली गांव में सब्जी उधार नहीं देने पर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:22 AM (IST)
सब्जी उधार नहीं देने पर पकरैल में हुई मारपीट
सब्जी उधार नहीं देने पर पकरैल में हुई मारपीट

खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत के विदटोली गांव में सब्जी उधार नहीं देने पर जमकर मारपीट की गई। जिसमें कुशो शर्मा, तेतरी देवी, सुशील शर्मा, तलको देवी और इंद्रजीत कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल गोगरी में चल रहा है। घटना को लेकर सब्जी विक्रेता सोसल शर्मा के आवेदन पर महेशखूंट थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उसी गांव के नरेश शर्मा, चुरामन शर्मा, रणवीर शर्मा, अंकन शर्मा, साजन शर्मा, विमल शर्मा, पृथ्वीचंद शर्मा, सुबोध शर्मा, विदेश्वरी शर्मा और गोविद शर्मा को आरोपित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सब्जी उधार मांगे जाने पर पिछला सब्जी का पैसा मांग करने पर आरोपितों आक्रोशित हो गए और गाली गलौज करते हुए लाठी- डंडे, रड आदि से पीटना शुरू कर दिया। महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

== == महेशखूंट मुखिया के विरुद्ध 19 में 11 वार्ड सदस्यों ने मोर्चा बांधा

संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया): महेशखूंट पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव पर मनमानी व विकास कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है। पंचायत के 19 वार्ड सदस्यों में 11 वार्ड सदस्यों द्वारा एक आवेदन इसको लेकर डीएम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया है। मुखिया व पंचायत सचिव पर आरोप लगाया गया है कि कार्यकारिणी की सहमति के बिना ही योजनाओं का चयन किया जाता है। वार्ड सदस्य द्वारा पारित योजना को बदल कर दूसरी योजना दिया जाता है। महादलित को सरकारी लाभ से वंचित किया जाता है। मुखिया ममता देवी ने कहा कि आरोप निराधार है। वे जांच को तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी