शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में लटक रहे ताले

खगड़िया। शिक्षकों की हड़ताल का असर ग्रामीण विद्यालयों में दिख रहा है। दूसरे दिन मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 04:23 PM (IST)
शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में लटक रहे ताले
शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में लटक रहे ताले

खगड़िया। शिक्षकों की हड़ताल का असर ग्रामीण विद्यालयों में दिख रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को भी कई विद्यालयों में ताले लटके हुए हैं। जिसके कारण पठन-पाठन ठप है। विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा देखकर लौट गए। शिक्षक नेता तिरंजय कुमार और रबीश कुमार ने बताया कि हड़ताल सफल है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। परबत्ता प्रखंड के 642 नियोजित शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय को हड़ताल पर रहने की लिखित जानकारी दी है। यहां 70 प्राथमिक और 70 मध्य विद्यालय है। अधिकांश विद्यालयों में नियोजित शिक्षक है। जबकि नियमित शिक्षकों की संख्या कम है। जिनमें अधिकांश मैट्रिक परीक्षा की ड्यूटी पर हैं। इससे नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर रहने के कारण कई विद्यालयों में ताले लटक रहे हैं।

chat bot
आपका साथी