होली में जगह-जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार

खगड़िया। होली के मद्देनजर एसपी मीनू कुमारी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ की गई क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 03 Mar 2018 09:09 PM (IST)
होली में जगह-जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार
होली में जगह-जगह से भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार

खगड़िया। होली के मद्देनजर एसपी मीनू कुमारी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई में जिले की पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न जगहों से देसी-विदेशी शराब बरामद किए गए हैं। वहीं शराब तस्करों को भी पकड़ा गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सुदूर गोगरी थाने के कटघरा दियारा में गुप्त सूचना पर गोगरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादवेन्दु व दारोगा सतीश कुमार के नेतृत्व में दल- बल के साथ छापामारी की गई। छापामारी के दौरान अजय पटेल के घर के पिछवाड़े महुआ शराब बनाने का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान पंद्रह लीटर के तीन टीन के बर्तन से 45 लीटर कच्चा महुआ शराब बरामद किया गया। वहीं एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। यह छापामारी गुरुवार सुबह सात बजे की गई। हालांकि, अजय पटेल भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय पटेल की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं अलौली थाने के रामपुर अलौली स्थित एक सरकारी पोखर में छुपाकर रखा गया 350 किलो जावा महुआ बरामद किया गया। इसकी जानकारी अलौली थानाध्यक्ष राजीवलाल ने दी। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इधर, चौथम थाने के करुआ-रुपणी से

शराब पीने की योजना बनाते समय चौथम पुलिस ने खगड़िया मनरेगा में कार्यरत जेई सहित चार व्यक्ति को चार बोतल विदेशी शराब

एवं करीब तीन लीटर देसी शराब के साथ शुक्रवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि चौथम थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की है। चारों को करुआ-रुपणी से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रभाष कुमार (जेई), विकास कुमार, सोनू कुमार व संजय कुमार शामिल है।

=== ===

chat bot
आपका साथी