वार्ड सदस्य से स्कूटी और दो लाख छीना

खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुदकीचक निवासी एक दिव्यांग वार्ड सदस्य से उनकी स्कूटी और योजना मद की लगभग दो लाख रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:41 PM (IST)
वार्ड सदस्य से स्कूटी और दो लाख छीना
वार्ड सदस्य से स्कूटी और दो लाख छीना

खगड़िया। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुदकीचक निवासी एक दिव्यांग वार्ड सदस्य से उनकी स्कूटी और योजना मद की लगभग दो लाख रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में वार्ड सदस्य फुदकीचक निवासी अमित कुमार ने गोगरी थाना में आवेदन देकर हरिपुर निवासी पप्पू सिंह को आरोपित किया है। कहा है कि जब वे योजना मद की राशि उस योजना के लाभुक को देने जा रहे थे, तो पप्पू सिंह द्वारा रोककर मारपीट की गई। विरोध करने पर स्कूटी छीन लिया और साथ में रखा दो लाख रुपये भी ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

-------

सहरसा के बाइक सवार मिथुन सड़क दुर्घटना में घायल

संसू, बेलदौर (खगड़िया): सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे यात्रियों ने बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया। घटना गुरुवार की दोपहर बोबिल-पनसलवा पथ के फुलेश्वरनाथ मंदिर के समीप समीप घटित हुई। घायल युवक की पहचान सहरसा जिला अंतर्गत राजा सोनबरसा थाना क्षेत्र के मौरा गांव निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। वह बाइक से बेलदौर आ रहा था। इस दौरान उक्त स्थल पर सामने से आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गया। जिसमें मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

---------

जलकर विवाद में रैयत और मछुआरे आमने-सामने

फोटो 12

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): बेलदौर प्रखंड के सठमा गांव में जलकर पर आधिपत्य को लेकर रैयत व मछुआरे के बीच विवाद शुरू है। सूत्रों के अनुसार विवाद कभी भी खूनी संघर्ष में तब्दील हो सकता है। सठमा के साधुकोल जलकर को लेकर उत्पन्न विवाद को देख कागजातों की छानबीन बाद बेलदौर सीओ ने बेलदौर थानाध्यक्ष को मछुआरे के पक्ष में शिकारमाही कराने का निर्देश दिया। बावजूद आदेश के एक माह बाद भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है। रैयत बुलंद हौसले से शिकारमाही करने में लगे हुए हैं। जिससे मछुआरों में आक्रोश हैं।

सठमा गांव के पवन चौधरी ने बेलदौर सीओ को आवेदन देकर कहा कि साधुकोल जलकर को मत्स्यजीवी सहयोग समिति से पट्टे पर लिए हैं। लेकिन उक्त जलकर पर गांव के ही फोचो यादव, रोहित समेत पांच अन्य लोग जबरन शिकारमाही कर रहे हैं। मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री राजेश कुमार ने बेदखल जलकरों पर दखल दिलाने में पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेलदौर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आदेश के अनुपालन को लेकर सीओ को पुलिस के साथ स्थल पर रहना जरूरी है। उसके बाद ही आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी