एट होम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित

खगड़िया । एट होम कार्यक्रम के तहत रविवार को राष्ट्रपति की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों को अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:38 PM (IST)
एट होम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित
एट होम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी किए गए सम्मानित

खगड़िया । एट होम कार्यक्रम के तहत रविवार को राष्ट्रपति की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। गोगरी अनुमंडल के पसराहा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर उप विकास आयुक्त रामनिरंजन सिंह ने एट होम कार्यक्रम के लिए चयनित स्वतंत्रता सेनानी स्थानीय धनिक लाल मंडल को सम्मानित किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी को शॉल व बुके प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है। जिसकी बदौलत हमलोग आजाद भारत में हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता में शामिल हर स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया। वहीं उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर शारीरिक दूरी और मास्क के उपयोग करने की बात कही। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी धनिकलाल मंडल ने कहा कि आज आजाद भारत में लोगों को देखकर खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस समय अंग्रेजों ने भारत देश को गुलाम बना रखा था, उस समय एक व्याकुलता मन में रहती थी। देशवासियों ने आजादी के लिए लगातार प्रयास किया। उस समय वे युवा थे। अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आंदोलन में जाने से वे रोक नहीं पाए और लगातार आंदोलन में शामिल रहे। आज देश आजाद है। उन्होंने कहा कि आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है। इसे संभाल कर रखने की जिम्मेदारी अब युवाओं पर है। इस अवसर पर अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह, बीडीओ अजय कुमार, पसराहा पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी, अमरेश कुमार, पंसस रणधीर कुमार, राकेश कुमार, पीआरएस पवन कुमार, पंकज कुमार, डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी