खड़े ट्रक के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

खगड़िया। शहर के एमजी मार्ग बलुआही आईडीबीआई बैंक के समीप खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में 25 वर्षीय कुंदन साह व 24 वर्षीय संजय साह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक स्थानीय सन्हौली के रहने वाले थे। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बाइक ट्रक के नीचे काफी अंदर तक घुस गई। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा सोमवार अल सुबह की बताई जा रही है। उक्त घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर ही शवों के साथ पथ को जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:37 PM (IST)
खड़े ट्रक के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौत
खड़े ट्रक के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

खगड़िया। शहर के एमजी मार्ग बलुआही आईडीबीआई बैंक के समीप खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में 25 वर्षीय कुंदन साह व 24 वर्षीय संजय साह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक स्थानीय सन्हौली के रहने वाले थे। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बाइक ट्रक के नीचे काफी अंदर तक घुस गई। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा सोमवार अल सुबह की बताई जा रही है। उक्त घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर ही शवों के साथ पथ को जाम कर दिया।

जाम करने वालों का कहना था कि मुआवजा का चेक मिलने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ बीर बालक राय, थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद, मनीष आनंद, राजस्व कर्मी गंगा देवी आदि ने जाम करने वालों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। बावजूद लगभग ढाई घंटे तक जाम लगा ही रहा। शिक्षक नेता मनीष ¨सह तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राम ने खगड़िया सीओ से बात किया। उसके बाद मनीष ¨सह व प्रकाश राम द्वारा भरोसा देने के बाद जाम हटाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। सीओ का कहना था कि 48 घंटे के अंदर मुआवजा देने का प्रावधान है, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। यथाशीघ्र चेक उपलब्ध करा दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई दुरागवन को लेकर बाइक से रहीमपुर गए थे। अल सुबह घर वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार कुंदन जेसीबी का चालक था। संजय सब्जी बेचता था। थानाध्यक्ष के अनुसार ट्रक के चालक व उपचालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजन के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

===========

chat bot
आपका साथी