राजद कार्यकर्ताओं ने की 'मजदूर अधिकार दिवस' पर चर्चा

खगड़िया। राजद की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन उफ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:18 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:18 AM (IST)
राजद कार्यकर्ताओं ने की 'मजदूर अधिकार दिवस' पर चर्चा
राजद कार्यकर्ताओं ने की 'मजदूर अधिकार दिवस' पर चर्चा

खगड़िया। राजद की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन उर्फ पप्पू ने की। संचालन प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल ने किया।इस मौके पर सात जून को आयोजित 'मजदूर अधिकार दिवस' की सफलता पर जमकर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने 'मजदूर अधिकार दिवस' को जम-जुट कर सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन उर्फ पप्पू ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि कोरोना संकट से निपटने में केंद्र और राज्य सरकार एकदम से विफल रही है। मजदूरों और किसानों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया है। भाजपा-जदयू चुनाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सम्मान और रोजी-रोटी की मांग को लेकर राजद द्वारा 7 जून को 'मजदूर अधिकार दिवस' मनाया जाएगा। पूरे बिहार में राजद कार्यकर्ता तथा आमजन अपने-अपने घरों के बाहर थाली, कटोरा, ग्लास बजाएंगे। कहा, जनविरोधी सरकार को हटाए बिना बिहार का विकास संभव नहीं है। इस मौके पर राजद जिला प्रवक्ता डॉ. इंद्रभूषण कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सहनी, जिला परिषद सदस्य पिटू कुमार, प्रदेश युवा महासचिव संजय कुशवाहा, विजय मंडल, मु. जुल्फिकार अली, प्रकाश राम, राजेश कुमार यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद कुमार, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, पंकज यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी