गोगरी में 720 लोगों से वसूले गए जुर्माने
गोगरी में 720 लोगों से वसूले गए जुर्माने
खगड़िया। गोगरी क्षेत्र में सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया। बगैर मास्क
Publish Date:Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM (IST) Author: Jagran
खगड़िया। गोगरी क्षेत्र में सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया। बगैर मास्क पहने घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। गोगरी में एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल के नेतृत्व में अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। बिना मास्क पहने लोगों से 50 रुपये की दर से जुर्माना वसूले गए और मास्क पहनने को लेकर प्रेरित भी किया गया। संपूर्ण गोगरी प्रखंड में 720 लोगों से कुल 36 हजार रुपये जुर्माने वसूले गए। गोगरी बाजार में शिव मंदिर के निकट, थाना गेट के सामने व जमालपुर बाजार, रजिस्ट्री चौक, बायपास आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय, अंचलाधिकारी कुमार रविद्रनाथ आदि मौजूद थे।