चंदन की बची कुर्सी, राजेश हारे

जागरण टीम महेशखूंट (खगड़िया) जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 से चंदन कुमार अपनी कुर्सी बचाने म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:58 PM (IST)
चंदन की बची कुर्सी, राजेश हारे
चंदन की बची कुर्सी, राजेश हारे

जागरण टीम, महेशखूंट (खगड़िया): जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 से चंदन कुमार अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। हालांकि उन्हें राजेश कुमार ने कड़ी टक्कर दी। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 के निवर्तमान जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार निराला जिप क्षेत्र संख्या 13 से लड़े और चौथे स्थान पर रहे। जिप क्षेत्र संख्या 14 से जवाहर राय ने परचम

लहराया। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13

नाम मिले मत

चंदन कुमार 9434(विजयी)

राजेश कुमार 8565

नंदलाल मंडल 7799

निरंजन कुमार निराला 4377

योगेंद्र प्रसाद मंडल 3725

राजकुमार राम 2109

राजकुमार साह 1462

राजीव कुमार 1804

शिवशंकर सुमन 1949 जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14

नाम मिले मत

जवाहर राय 5864(विजयी)

विनय कुमार वरुण 3172

आयुष कुमार 3167

रंजू देवी 2828

विदेश्वरी साह 1550

अरुणा साहनी 1448

रामचंद्र मुनि 1355

विवेक मंडल 1152

सिकंदर प्रसाद शर्मा 989

उषा देवी 983 सास-बहु के चक्कर में तीसरे को जनता ने दिया मौका

जागरण संवाददाता, खगड़िया: गोगरी प्रखंड की गोगरी पंचायत हाट सीट माना जाता है। यहां सास- बहु के आमने सामने की लड़ाई चर्चा का केंद्र बना था। यहां से निवर्तमान मुखिया शांति देवी के विरुद्ध उनके बड़े पुत्र की पत्नी किरण देवी मैदान में थी। सास- बहु की आपसी टकराहट चुनाव मैदान में दिख रही थी। आपसी टकराहट का फायदा दूसरे को मिलने की प्रबल संभावना थी। जिसकी चर्चा लोग करते रहे थे। जो मतगणना परिणाम बाद सही साबित भी हुआ। निवर्तमान मुखिया शांति देवी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से रीता देवी निर्वाचित हुई। इन्होंने मात्र 21 मतों से निवर्तमान मुखिया शांति देवी को पराजित कर जीत हासिल की। रीता देवी को 1505 और शांति देवी को 1484 मत प्राप्त हुआ है। जबकि किरण देवी को 539 मत प्राप्त हुआ। गोगरी पंचायत की मतगणना परिणाम पर सबकी नजर थी।

chat bot
आपका साथी