गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने को ले किया थाना का घेराव

परबत्ता (खगड़िया)। गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पसराहा थ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 06:15 AM (IST)
गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने को ले किया थाना का घेराव
गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने को ले किया थाना का घेराव

परबत्ता (खगड़िया)। गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पसराहा थाना पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने एक तरफ जहां पसराहा थाना का घेराव किया वहीं लोगों ने थाना के समीप ही एनएच 31 को जाम कर दिया। लोगों ने थाना के पास तोड़फोड़ भी किया। लोग गोलीबारी के आरोपित झंझरा के राजेश शर्मा उर्फ रवि को मुक्त करने की मांग कर रहे थे। हालांकि जाम व घेराव की सूचना मिलने पर एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल व एसडीपीओ पीके झा पसराहा थाना पहुंचे और अन्य थानों से अधिकारी व भाड़ी संख्या में पुलिस बलों को बुलाया गया। जामकर्ता लाख समझाने के बाद भी गिरफ्तार हुए राजेश को मुक्त करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस प्रशासन ने हल्की सख्ती दिखाई और लोगों को जबरन हटाया। इस दौरान पुलिस ने जाम में शामिल तीन महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तब जाम हटाया जा सका। जानकारी अनुसार बीते दिन रविवार को देवठा में हुए गोलीबारी में पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और 11 जिदा कारतूस के साथ झंझरा के राजेश शर्मा उर्फ रवि के साथ चार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को काफी संख्या में झंझरा के महिला व पुरुष थाना पर जुट गए। सभी गिरफ्तार राजेश शर्मा उर्फ रवि को बेकसूर बता रहे थे। मौके पर थानाध्यक्ष ने लोगों को कहा आरोपी आ‌र्म्स के साथ धराया है। इसे नहीं छोड़ा जा सकता है परंतु लोग नही माने और थाना के पास ही एनएच 31 को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस बल पहुंचने के बाद जबरन जाम हटाया गया।

एसडीपीओ पीके झा ने कहा कि लोगों की मांग गलत थी। कानून हाथ मे लेते हुए जाम करने के साथ थाना का घेराव किया गया। पुलिस के साथ हाथापाई की गई। जिसे लेकर पुलिस को सख्ती से निपटना पड़ा और लोगों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने किसी तरह के बल प्रयोग नहीं किए जाने और मामले में केस दर्ज करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी