पावर ग्रिड में आई खराबी, घंटों बिजली आपूर्ति रही बाधित

खगड़िया। विद्युत ग्रिड खगड़िया में एक साथ दो पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आने से जि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:25 PM (IST)
पावर ग्रिड में आई खराबी, घंटों 
बिजली आपूर्ति रही बाधित
पावर ग्रिड में आई खराबी, घंटों बिजली आपूर्ति रही बाधित

खगड़िया। विद्युत ग्रिड खगड़िया में एक साथ दो पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आने से जिले में त्राहि-त्राहि की स्थिति पैदा हो गई। घंटों बिजली ठप रही।

जिला मुख्यालय खगड़िया से लेकर अनुमंडल मुख्यालय गोगरी तक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय खगड़िया में दोपहर के 3.28 बजे बिजली आई। इस तरह से यहां साढ़े 15 घंटे बाद बिजली आई, जबकि गोगरी में 4.20 बजे लोगों को बिजली के दर्शन हुए। यहां के लोगों को 16 घंटे बाद बिजली मिली।

बनी रही त्राहिमाम की स्थिति

इस बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी रही। भीषण गर्मी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि, दोपहर में मौसम का मिजाज बदला। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी आदि कि भी समस्या हो गई। संजीव सिन्हा ने बताया कि बिजली नहीं रहने से स्नान करना मुश्किल हो गया। जबकि विनोद सिन्हा ने कहा कि, गर्मी में घंटों बिजली गायब रहने से मानो

आफत आ खड़ी हुई। प्रशांत झा भी बिजली को लेकर बेचैन दिखे। दैनिक जागरण में फोन कर स्थिति से अपडेट होते रहे। अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में जेनरेटर के भरोसे कार्य किया जाता रहा।

पटना और बेगूसराय से बुलाई गई इंजीनियरों की टीम

जानकारी के अनुसार विद्युत ग्रिड खगड़िया में बीते सोमवार देर शाम अचानक 50 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर खराब हो गया जिससे कई सब ग्रिडों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। वहीं सोमवार रात दो बजे के करीब दूसरे पॉवर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई जिससे लगभग पूरे जिले की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि अन्य व्यवस्था के तहत सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति की गई। उसके बाद वह भी आपूर्ति ठप हो गई। लगातार घंटों बिजली बाधित रहने से लोगों में हाहाकार मचा रहा। डीएम भी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए रखे। उन्होंने जिलेवासियों से भीषण गर्मी में हो रही असुविधा को लेकर खेद भी जताया। कहा कि खगड़िया ग्रिड में ट्रिपिग की तकनीकी गड़बड़ी से यह समस्या उत्पन्न हुई। हालांकि विभागीय स्तर पर अधिकारी सोमवार रात से ही लगातार ट्रांसफार्मर ठीक करने के प्रयास में जुटे रहे। बेगूसराय से भी इंजीनियरों की टीम पहुंची। परंतु, उन्हें भी सफलता नहीं मिल सकी। उसके बाद पटना से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। घंटों प्रयास बाद दोपहर तीन बजे के उपरांत स्थिति सामान्य हुई।

---------------

कोट

खगड़िया ग्रिड के दो 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई थी जिससे घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही। बेगूसराय और पटना से विभागीय इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। घंटों कड़ी मेहनत और प्रयास से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, खगड़िया।

chat bot
आपका साथी