क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए विधायक

खगड़िया। सदर विधायक छत्रपति यादव मानसी प्रखंड के छोटी बलहा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:47 PM (IST)
क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए विधायक
क्षेत्र भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए विधायक

खगड़िया। सदर विधायक छत्रपति यादव मानसी प्रखंड के छोटी बलहा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। वेलोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामस्वराज संघ के कार्यालय में भी पहुंचे। विधायक ने कहा कि भ्रमण के दौरान यहां की समस्याओं से अवगत हुए हैं। समस्याओं को नोट किया गया है। समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बोले, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय छोटी बलहा का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। यहां चहारदीवारी बने, खेल मैदान हो, इस दिशा में सार्थक पहल होगी। विधायक ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत की विकास में अपनी भूमिका का सभी निर्वहन करें। इस मौके पर समाजसेवी संतोष कुमार, राजीव सिंह, चानो महतो, मनोज कुमार सिंह, उपमुखिया रोशन कुमार, समर आलम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी