महाधरना 25 को

खगड़िया। जिला पंच, सरपंच संघ की बैठक रविवार को खगड़िया में होगी। जिसमें 21 सूत्री मांगों के समर्थन में 25 सितंबर को समाहरणालय के समक्ष आयोजित महाधरना पर चर्चा होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:26 PM (IST)
महाधरना 25 को
महाधरना 25 को

खगड़िया। जिला पंच, सरपंच संघ की बैठक रविवार को खगड़िया में होगी। जिसमें 21 सूत्री मांगों के समर्थन में 25 सितंबर को समाहरणालय के समक्ष आयोजित महाधरना पर चर्चा होगी। इसकी जानकारी देते हुए पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव ने बताया कि 21 सूत्री मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के समक्ष 25 सितंबर को धरना दिया जाएगा। (संसू)

=== ===

जयंती पर कार्यक्रम आज

खगड़िया: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती विद्याधार स्थित लोजपा कार्यालय में रविवार को मनाई जाएगी। इसकी जानकारी लोजपा जिलाध्यक्ष मो. मासूम ने दी। लोजपा के जिला प्रवक्ता रतन पासवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर बिहार के सभी जिले में स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। (संसू)

=== ===

अभाविप नेता ने डीइओ का ध्यान आकृष्ट कराया

खगड़िया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री राजू कुमार पासवान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर मानसी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमनी की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने डीइओ से कहा कि तीन साल से उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमनी में वर्ग नवम एवं दशम की पढ़ाई हो रही है, परंतु यहां उपस्कर का अभाव है। विद्यार्थी जमीन पर बैठकर क्लास करते हैं। मात्र दो शिक्षक के भरोसे पढ़ाई हो रही है। जिससे नियमित कक्षा संचालन नहीं हो पाता है। अभाविप नेता ने कहा कि अगर समस्या का निदान नहीं होगा, तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य नीतीश कुमार भी उपस्थित थे। अभाविप नेता के अनुसार डीइओ समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। (संसू)

chat bot
आपका साथी