प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है: संजय

खगड़िया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:32 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:32 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है: संजय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है: संजय

खगड़िया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 17 सितंबर से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो सात अक्टूबर तक चलेगा। जिला से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी के नेतृत्व में खगड़िया सन्हौली मंडल अंतर्गत भदास शक्ति केंद्र के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रिय प्रभारी सरोज जयसवाल उपस्थित थे। जिन्होंने सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की। आशा और जीविका दीदियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। खगड़िया ग्रामीण मंडल माड़र, शर्मा टोला में भी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जयसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी के द्वारा तीन सौ से अधिक संख्या में महिलाओं एवं छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटा गया। साथ ही सभी उपस्थित महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। पहली बार जिले में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने ली। जो चर्चा का विषय रहा। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है।

जिसके बाद शहीद प्रभुनारायण अस्पताल में भी डा. अमर सत्यम के सहयोग से स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला चुनाव सेल संयोजक प्रो. अरविद कुमार सिंह, सन्हौली मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, जिलामंत्री अमरेंद्र भारती, मंडल महामंत्री ललित, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य वकील प्रसाद सिंह, अध्यक्ष विलासचंद्र सिंह, विद्यालय के संरक्षक मदन मोहन सिंह, उमेश चंद्र पटेल, डा. ओम प्रकाश गुप्ता, सचिव नंदकिशोर प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री रीता देवी, आरती देवी, शीला देवी, पुष्पा देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी, जूही देवी, सुगंधा देवी, शबनम देवी आदि मौजूद थे। फोटो 23 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों के बीच बांटे जाएंगे थैले जागरण संवाददाता, खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर 27 सितंबर को जिलेभर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों को थैला वितरित किया जाएगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी संजय खंडेलिया ने बताया कि अलौली नगर पंचायत में इंजीनियर गौरव राज, मथुरापुर में राकेश पासवान, सन्हौली में हरेराम साह और राजेश सिंह, रांको में महिला मोर्चा अध्यक्ष बंदना कुमारी, संसारपुर में सुनील साह और पवन राय, कोशी कालेज के समीप नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, वार्ड नंबर 10 के मंगलम हाल में, मानसी में राजाराम सिंह और गोपाल चौधरी, गोगरी में अरुण शर्मा और नगर अध्यक्ष, परबत्ता में हीरा कुशवाहा, बेलदौर में रंजन राज और श्याम सुंदर स्वर्णकार की अगुवाई में थैला वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। सेवा और समर्पण के इस महाअभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवा और समर्पण अभियान के प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के वरिष्ठ विधायक संजय सरावगी उपस्थित रहेंगे। संजय खंडेलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभुकों तक थैले के माध्यम से मोदी जी के संदेश पहुंचाने के लिए भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता तत्पर है। यह कार्यक्रम जिले में वृहद स्तर पर किया जाएगा। जिसमें भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होगी।

chat bot
आपका साथी