विश्व पर्यावरण दिवस पर गोगरी में किया गया पौधारोपण

खगड़िया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास ने रामपुर प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोगरी में किया गया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोगरी में किया गया पौधारोपण

खगड़िया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास ने रामपुर पंचायत में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार हरे वृक्षों को काटा जा रहा है उसे पर्यावरण असंतुलन का खतरा मंडराने लगा। जिस कारण पृथ्वी पर जल संकट, वायु संकट सहित कई समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज पर्यावरण बचाने के लिए हर लोगों को आगे आना होगा। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सभी लोग अपनी सहभागिता निभाएं। ऐसे में हर व्यक्ति को पौधे लगाना जरूरी है। तभी हम पर्यावरण संकट से उबर पाएंगे। इस मौके पर रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने भी लोगों से कम से कम एक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक एक पौधे लगाएं।

chat bot
आपका साथी