सीबीआइ जांच की अनुशंसा से लोगों में बढ़ी उम्मीद

सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। 45 दिनों बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना स्थित राजीव नगर थाना में सुशांत सिंह राजपूत की महिला मित्र सह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने व एकाउंट से बड़ी राशि का ट्रांसफर समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उक्त मामले में थाना में मामला दर्ज कर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के निर्देश पर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया। मुंबई में पटना पुलिस के साथ हो रहे एक के बाद एक दु‌र्व्यवहार के बाद जिलेवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 07:34 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:32 AM (IST)
सीबीआइ जांच की अनुशंसा से लोगों में बढ़ी उम्मीद
सीबीआइ जांच की अनुशंसा से लोगों में बढ़ी उम्मीद

चौथम (खगड़िया)। सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। 45 दिनों बाद दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना स्थित राजीव नगर थाना में सुशांत सिंह राजपूत की महिला मित्र सह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने व एकाउंट से बड़ी राशि का ट्रांसफर समेत कई गंभीर आरोप लगाए। उक्त मामले में थाना में मामला दर्ज कर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के निर्देश पर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया। मुंबई में पटना पुलिस के साथ हो रहे एक के बाद एक दु‌र्व्यवहार के बाद जिलेवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जिलेवासियों की ओर से विभिन्न बैनर तले सरकार से सीबीआइ जांच की मांग की जा रही है। अधिवक्ता अजिताभ सिन्हा, अभिनेता के ननिहाल के युवराज सिंह, चौथम निवासी अंबर सिंह, आदि ने कहा कि देर से ही सही लेकिन मुख्यमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआइ जांच की अनुशंसा की है। ऐसे में अब लग रहा है कि दिवंगत अभिनेता की मौत पर से रहस्य का पर्दा उठ सकेगा। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। इधर युवाशक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि जिस दिन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई उसी दिन से मधेपुरा के पूर्व सांसद सह जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। लेकिन 50 दिन बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआइ जांच की अनुशंसा की है। देर से ही सही लेकिन दुरूस्त फैसला है। अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल सकेगा।

chat bot
आपका साथी