पृथ्वी दिवस के अवसर पर जगह-जगह किया गया पौधरोपण

संवाद सूत्र चौथम (खगड़िया) पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को चौथम प्रखंड कार्यालय परिसर समेत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:44 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:13 AM (IST)
पृथ्वी दिवस के अवसर पर जगह-जगह किया गया पौधरोपण
पृथ्वी दिवस के अवसर पर जगह-जगह किया गया पौधरोपण

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया): पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को चौथम प्रखंड कार्यालय परिसर समेत विभिन्न पंचायतों में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ राजकुमार पंडित के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सीओ दयाशंकर तिवारी, उपप्रमुख अभयकिशोर आनंद उर्फ गोपाल राय, प्रमुख प्रतिनिधि सुजय कुमार संजय, पीआरएस प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि पौधरोपण से ही पृथ्वी पर हरियाली रहेंगी। लोगों का जीवन स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में एक यूनिट पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं उपप्रमुख ने कहा कि पौधे लगाने से वातावरण स्वस्थ होता है। उन्होंने लोगों से भी फलदार व विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर पिपरा पंचायत में भी पौधरोपण किया गया। मुखिया मनीषा देवी ने एक किसान की निजी जमीन पर पौधरोपण की शुरुआत की। मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जल-जीवन-हरियाली के तहत पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मनरेगा योजना से पंचायत में छह यूनिट यानि 12 सौ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है। पेड़- पौधे पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं। इस मौके पर पीआरएस मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। वहीं जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने भी अपने गृह पंचायत में पौधरोपण करते हुए कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार भी जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण कर संपूर्ण राज्य में हरियाली लाना चाह रही है। पौधरोपण से ही पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी