परबत्ता में लगाए गए पौधे

संवाद सूत्र परबत्ता (खगड़िया) पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड कार्यालय के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:36 PM (IST)
परबत्ता में लगाए गए पौधे
परबत्ता में लगाए गए पौधे

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड कार्यालय के पार्क में बीडीओ रविशंकर कुमार, सीओ अंशु प्रसून, मनरेगा के जेई परमानंद ठाकुर आदि ने पौधरोपण किया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में जल जीवन हरियाली के तहत मनरेगा की ओर से 27 हजार 200 पौधे लगाए गए। सीओ ने कहा कि पौधरोपण से ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी