अविश्वास प्रस्ताव में चौथम उप प्रमुख की कुर्सी गई,

खगड़िया। चौथम उप प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को पारित हो गया। जिससे उप प्रमुख चंदा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:25 PM (IST)
अविश्वास प्रस्ताव में चौथम उप प्रमुख की कुर्सी गई,
अविश्वास प्रस्ताव में चौथम उप प्रमुख की कुर्सी गई,

खगड़िया। चौथम उप प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को पारित हो गया। जिससे उप प्रमुख चंदा कुमारी की कुर्सी चली गई। बताते चलें कि लगभग दस दिन पूर्व 18 में से 12 पंचायत समिति सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रमुख व बीडीओ को दिया था। जिसके आलोक में मंगलवार को बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबी देवी ने की। सदस्यों द्वारा उप प्रमुख पर लगाए गए आरोप के विरुद्ध चर्चा की गई। सदन में प्रमुख रूबी देवी समेत 14 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। उप प्रमुख चंदा कुमारी समेत चार पंसस सदन में उपस्थित नहीं हुए। अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध बहस के बाद सदन में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया गया। पंसस द्वारा गिराए गए मत की गिनती की गई। गिनती के बाद बीडीओ ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 मत पड़े। इस तरह उप प्रमुख चंदा कुमारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। और उप प्रमुख पदच्यूत हो गई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वालों में प्रमुख रूबी देवी, पंसस अभयकिशोर आनंद उर्फ गोपाल राय, अमित कुमार, सोहन ¨सह, गो¨वद कुमार, नीभा कुमारी, गिरजा देवी, चंद्रकला देवी, अनिल कुमार ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, स्नेहिल निभा, ममता कुमारी और सुनीता देवी मौजूद थी।

======

chat bot
आपका साथी