खगड़िया : परबत्ता में तृतीय चरण का नामांकन शुरू, 173 ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के छह काउंटरों पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 में पड़ने वाले कुल सात पंचायतों के लिए नामांकन का कार्य गुरुवार को शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:22 AM (IST)
खगड़िया : परबत्ता में तृतीय चरण का नामांकन शुरू, 173 ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे
खगड़िया : परबत्ता में तृतीय चरण का नामांकन शुरू, 173 ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

खगड़िया। परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के छह काउंटरों पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 में पड़ने वाले कुल सात पंचायतों के लिए नामांकन का कार्य गुरुवार को शुरू हुआ। मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और पंच पदों को लेकर कुल 173 लोगों ने तृतीय चरण में प्रथम दिन नामांकन का पर्दा दाखिल किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मुखिया पद को लेकर कुल 17 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमें नौ महिला और आठ पुरुष शामिल हैं। सरपंच पद को लेकर 12 लोगों ने नामांकन का पर्दा दाखिल किया। जिसमें चार महिला और आठ पुरुष शामिल हैं। पंचायत समिति पद को लेकर 11 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमें सभी महिला हैं। जबकि वार्ड सदस्य पद को लेकर 93 लोगों ने नामजदगी के पर्चे भरे। जिसमें 46 महिला और से 47 पुरुष हैं। पंच सदस्य को लेकर 40 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमें 24 महिला और 16 पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 173 लोगों ने नामजदगी के पर्चे भरे। 16 सितंबर से 22 सितंबर तक नामांकन लिए जाएंगे। मतदान आगामी आठ अक्टूबर को होगा।

आठ अक्टूबर को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 के बैसा, देवरी, पिपरालतीफ, कबेला, माधवपुर, दरियापुर भेलवा और जोरावरपुर पंचायत में मतदान होगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि छह काउंटर पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। दो सहायक काउंटर बनाए गए हैं। जहां नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। दो काउंटर पर एनआर काटे जा रहे हैं। नामांकन के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास के नेतृत्व में कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस मुख्य प्रवेश द्वार पर शांति व सुरक्षा को लेकर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी