सबसे कम मतों से हिटलर शर्मा रहे विजयी

जागरण संवाददाता खगड़िया बेलदौर प्रखंड की 15 पंचायतों में नौ के मुखिया पद का चुनाव परिणाम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:23 PM (IST)
सबसे कम मतों से हिटलर शर्मा रहे विजयी
सबसे कम मतों से हिटलर शर्मा रहे विजयी

जागरण संवाददाता, खगड़िया : बेलदौर प्रखंड की 15 पंचायतों में नौ के मुखिया पद का चुनाव परिणाम मंगलवार की शाम तक घोषित हुआ था। इनमें महिनाथ नगर से दिनेश यादव विजयी रहे। दूसरे स्थान पर जयकरण शर्मा रहे। दिनेश यादव को 1157 मत और जयकरण शर्मा को 669 मत मिले। माली से शोभा देवी मुखिया चुनी गई हैं। शोभा देवी को 1122 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नरसिंह नारायण यादव को 945 मत मिले। इतमादी पंचायत से हिटलर शर्मा विजयी रहे। हिटलर शर्मा को 878 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश पटेल को 836 मत मिले। हिटलर शर्मा मात्र 42 मतों से विजयी रहे। पचौत पंचायत से वीणा देवी 1111 मत लाकर विजयी रही। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिलाषा देवी को 1017 वोट प्राप्त हुआ। बेला नौवाद से गौरीशंकर शर्मा 1689 मत लाकर विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गुंजन देवी 963 वोट मिला। बोबिल से संगीता देवी को 1514 और रंजू देवी को 1152 मत मिले। संगीता देवी विजयी परचम लहराने में सफल रही। तेलिहार से अनिल सिंह विजयी रहे। उन्हें 1759 मत मिला। उनके निकटमत प्रतिद्वंदी विजय कुमार को 1498 मत प्राप्त हुआ। पीरनगरा से मंजू देवी को 2263 मत और गुलाब देवी को 1359 वोट प्राप्त हुआ। कुर्बन से रजनीकांत राहुल को 2226 व सुनील शर्मा को 1261 मत मिला। रजनीकांत राहुल मुखिया पद पर विजयी रहे। सकरोहर से बबिता सम्राट को 1042 और शशिकला देवी को 972 मत मिला। बबिता सम्राट विजयी रहे। चोढ़ली से शहनाज बेगम 1566 मत लाकर विजयी रही। उन्होंने शहनाज खातून को हराया। शहनाज खातून को 1240 मत मिले हैं। बलैठा से वीरेंद्र सहनी को 1821 और निवर्तमान मुखिया उमा देवी को 1254 वोट मिले।

chat bot
आपका साथी